जयपुर : पूर्व सीएमडी के आवास पर सीबीआइ ने मारा छापा


जयपुर , आँखों देखी संवाददाता : सीबीआइ ने एमटीएनएल [महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड] के पूर्व सीएमडी आरएसपी सिन्हा के जयपुर के तिलक नगर स्थित आवास पर छापेमारी की। सीबीआइ ने सिन्हा के पैराडाइज अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में छापा मारकर तीन लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और दस्तावेज जब्त किये। सिन्हा को राष्ट्रमंडल खेलों के प्रसारण के लिए वीडियो नेटवर्क आधारित केबल बिछाने के ठेके में धांधली के लिए जिम्मेदार मानकर यह कार्रवाई की गई। सीबीआइ की दिल्ली से आई टीम ने जयपुर में तैनात अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की।

पैराडाइज अपार्टमेंट में जब सीबीआइ टीम पहुंची तो वहां आरएसपी सिन्हा मौजूद थे। सीबीआइ को अंदेशा है कि सिन्हा को कार्रवाई की सूचना पहले ही लग गई जिसके चलते उन्होंने दस्तावेज और संपत्ति के साक्ष्य वहां से हटा दिये। सीबीआइ सूत्रों ने बताया कि सिन्हा के दिल्ली, पटना और जयपुर में तीन आवासों का पता चला है। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ब्रॉडकास्टिंग डाटा ट्रांसमिशन के लिए वीडियो नेटवर्क आधारित केबल डालने का 570 करोड़ रुपए का टेंडर सिन्हा व एमटीएनएल के अधिकारियों-एसएम तलवार, एनके जैन और जितेंद्र गर्ग की सिफारिश पर एचसीएल इंफोसिस्टम को दिया गया था।


Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:05 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh