श्रीनगर : नेता सैयद अली गिलानी नजरबंद
राजनीति 5:57 pm
श्रीनगर, आखों देखी संवाददाता : कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के शीर्ष नेता सैयद अली गिलानी को श्रीनगर में उनके आवास में नजरबंद कर दिया गया। उनके आवास के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गिलानी साहब से कहा गया है कि उन्हें शुक्रवार को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। प्रशासन खासतौर पर शुक्रवार को गिलानी पर इस तरह के प्रतिबंध लगाता आ रहा है क्योंकि गिलानी का जुमे की नमाज के बाद उपस्थित लोगों संबोधित करने का कार्यक्रम था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद होने वाले भड़काऊ भाषणों के बाद हिंसा भड़क उठती है। किसी भी व्यक्ति को यहां के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। गिलानी ने शनिवार को घाटी में बंद का ऐलान किया है और लोगों से श्रीनगर के ईदगाह मैदान में एकत्र होने की अपील की है।

