रामदेव लिए मैं अकेला ही काफी : दिग्विजय सिंह

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बाबा रामदेव से दानदाताओं की सूची सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा है कि रामदेव लिए वे अकेले ही काफी हैं।

भोपाल प्रवास पर दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि आप राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताते है, लेकिन वे रामदेव प्रकरण में कहीं भी नजर नहीं आए तो उनका कहना था कि बाबा रामदेव के लिए वे अकेले ही काफी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा रामदेव ने रामलीला मैदान पर योग शिविर करने की अनुमति ली थी मगर उन्होंने उसे अनशन व राजनीतिक शिविर में बदल दिया। रामदेव ने संपत्ति का तो ब्योरा दिया है, लेकिन उन्हें दानदाताओं की सूची सार्वजनिक करनी चाहिए।
बाबा रामदेव का अनशन आज सातवें दिन भी जारी है।

अनशन की वजह से बाबा की तबीयत कल शाम बिगड़ गई थी। इसके बाद भी बाबा का अनशन जारी है।
गौरतलब है कि बाबा ने अपने ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों का ब्योरा गुरुवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव पर एक और निशाना साधा है।

सिंह ने कहा है कि जैसे बाबा सरकार से हिसाब मांगते हैं। वैसे ही वे अपने दानदाताओं की सूची भी जारी करें।
सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव के ट्रस्ट को दान देने वाले लोगों की सूची जारी होनी चाहिए। सिंह ने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव का ट्रस्ट आयकर की छूट के प्रावधान का लाभ लेकर व्यापार करता हैं। यह ट्रस्ट व्यवसायी गतिविधियों से जुड़ा है।

लिहाजा इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ दोनों को ही कट्टर पंथी संगठन बताते हुए कहा कि इनकी गतिविधियों के बारे में वे पहले से ही बोलते आ रहे हैं।
मालूम हो कि बाबा रामदेव के खिलाफ कांग्रेस का एलान-ए-जंग जारी है।

बाबा की संपत्ति पर लगातार उठते सवालों के बीच गुरुवार की शाम रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण ने अपनी संपत्ति का हिसाब दिया, लेकिन कंपनियों की संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया। साथ ही दिग्विजय ने यह भी आरोप लगाया कि बाबा रामदेव के ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग करते हैं।
दिग्विजय ने कहा कि बाबा के ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे हैं।

उनके जो ट्रस्ट हैं वे इनकम टैक्स छूट लेकर व्यवसाय कर रहे हैं। बाबा रामदेव के बिजनेस एम्पायर पर उठ रहे सवालों के बीच कल उनकी तरफ से ट्रस्ट की संपत्ति का लेखा-जोखा दिया गया।
लेकिन कंपनियों की कमाई का उन्होंने कोई हिसाब नहीं दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर मिनट बाबा की कंपनियों के 3000 रुपये के उत्पादों की बिक्री होती है।

पर इस बारे में पूछे गए सवालों का न तो बाबा ने कोई जवाब दिया और न ही उनके सहयोगी बालकृष्ण ने।
पूरी तरह से यह नहीं पता चल पाया कि बाबा रामदेव के पास कुल कितनी कंपनियां हैं। कितनी कंपनियों में बालकृष्ण चेयरमैन हैं। ऐसा माना जाता है कि बाल कृष्ण तकरीबन 20 कंपनियों में चेयरमैन हैं।

लेकिन इन सवालों का जवाब नहीं था। न बालकृष्ण के पास और न ही रामदेव के पास।
दिग्विजय सिंह ने राजघाट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित सत्याग्रह की निंदा करते हुए कहा कि उसके इस कृत्य से राजघाट अपवित्र हो गया है। साथ ही उन्होंने रामलीला मैदान की पुलिस कार्रवाई को जलियांवाला बाग से जोड़ने को शहीदों का अपमान बताया।

उमा भारती की भाजपा में वापसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है, इससे मध्य प्रदेश की तरह वहां भी बिखराव पैदा होगा।
कांग्रेस के एक सांसद प्रेमचन्द्र गुड्डू द्वारा बाबा रामदेव के मुद्दे को लेकर केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ पर परोक्ष रूप से निशाना साधने के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि श्री गुड्ड एक जिम्मेदार नेता हैं उन्हें अपनी बात पार्टी मंच पर रखनी चाहिए। ऐसा नहीं करना पार्टी अनुशासनहीनता के श्रेणी में आता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 2:12 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh