अमीषा ने की बिपाशा की कापी
मनोरंजन 12:51 pm
आप इसे टेलिपेथी भी कह सकते है और एक संयोग भी। दरअसल बिपाशा बासु ने हाल ही में बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री को टोरंटो (आईफा) में जब ग्रीन कारपेट पर देखा तो वे उसे देखते ही रह गई।
अरे भाई अपनी प्रतिद्वंद्वी अभिनेत्री की खूबसूरती को देख बिपाशा की आंखे- फटी की फटी नहीं रह गई, बल्कि जिन कपड़ों को पहनकर टोरंटो में अभिनेत्री अमीषा पटेल ग्रीन कारपेट पर चल रही थी। वैसी ही ड्रेस बिपाशा भी पहले पहन चुकी थी। इस बात का खुलासा बिपाशा ने अपने ट्विटर पर किया है। इसलिए उनकी आंखे फटी की फटी रह गई।
सूत्रों के मुताबिक अमीषा और बिपाशा दोनों ही रमोना नारंग के डिजाइन किए हुए परिधानों का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए अमीषा को नहीं पता था कि बिपाशा इस तरह के कपड़े पहन पहले ही ग्रीन कारपेट पर कैटवॉक कर चुकी हैं।
बिपाशा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अगली बार से मैं ऐसी गलती नहीं करूंगी और पहले से ही प्लान कर रखूंगी कि मुझे क्या पहनना है। वैसे अब आप हर कपड़े पर टैग लगा कर तो रख नहीं सकते।
जब बिपाशा से पूछा गया कि अचानक मिलती-जुलती ड्रेस में अमीषा को देखकर आपको कैसे लगा और अब आगे क्या सावधानी रखेंगी। इस पर बिपाशा ने कहा कि मैं आश्चर्य में पड़ गई थी। लेकिन अगली बार से मैं सिर्फ वो ही परिधान पहनूंगी जो स्पेशल तौर पर सिर्फ मेरे लिए ही डिजाइन किए गए होंगे।

