बाल बाल बचे आमिर खान


आँखों देखी न्यूज़ : डायरेक्टर रीमा कागती की क्राइम थ्रिलर फिल्म में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लीड भूमिका में है। लेकिन हाल ही में सेट पर एक हादसे में आमिर मरते-मरते बचे है, जिसके बाद से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। खैर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आमिर खान को कुछ नहीं हुआ है, बल्कि उनके डुप्लीकेट को गंभीर चोटें आई हैं। रीमा की इस अनाम फिल्म में आमिर सुपरहीरो की भूमिका कर रहे है। जिसकी वजह से बॉलीवुड के गलियारों में इसकी बहुत चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक एक बहुत ही खतरनाक स्टंट की शूटिंग के दौरान आमिर के डुप्लीकेट को एक चट्टान से छलांग लगानी थी। जिसे करते समय वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


यूनिट के सदस्यों ने बताया कि स्टंट इतना खतरनाक था कि उसे देखकर लगा कि जैसे आमिर के डुप्लीकेट को मौत छूकर गुजरी हो। इसके तुरंत बाद आमिर खान ने फिल्म की शूटिंग रोक दी और अपने बॉडी डबल को सबसे अच्छा उपचार दिलाने उसे जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:58 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh