जेपी नगर : ट्रेन से कटकर भाई-बहन की मौत
3:47 pm
जेपी नगर, आँखों देखी संवाददाता : जिले के बछरायूं इलाके में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे से इलाके में काफी देर हड़कंप मचा रहा।
घटनाक्रम बछरायूं के गांव महमदपुर का है। बताते हैं कि सुबह डालचंद्र का बेटा रिंकू (12) और बेटी डॉली (08) घरेलू काम से बाहर निकले थे। रेल ट्रैक पार करते वक्त अचानक एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और कटकर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन बदहवास हो गए और रेल ट्रैक पर भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर काफी देर तक गम और गुस्से का माहौल रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर माहौल सामान्य किया।

