हरिद्वार : रामदेव ने संपति की घोषणा की
आध्यात्म, राजनीति 7:23 pm
हरिद्वार। संपति को लेकर पिछले कुछ दिनों से दिए जा रहे तरह-तरह के बयानों को देखते हुए बाबा रामदेव गुरुवार को अपनी संपति की घोषणा कर दी । रामदेव से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं की कुल पूंजी करीब 426 करोड़ रुपए है। इसका पूरा ब्यौरा वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनियों की स्थापना जनता की सेवा के लिए की गई है जिसकी ऑडिटिंग हर साल होती है।

