मेरठ : बाप ने किया बेटी के साथ बलात्कार


मेरठ. उत्‍तर प्रदेश में बलात्‍कार का मामला सामने आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बार तो आरोप सौतेले बाप पर ही है।
मेरठ जिले में सौतेले बाप द्वारा बेटी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज बताया कि आरोपी ने लड़की की अश्‍लील तस्‍वीरें खींची और ब्‍लैकमेल किया।
मेरठ रेंज के डीआईजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि भवाना इलाके में तिहाई के निवासी शफीक पर बीते 19 मई को अपनी बेटी के साथ रेप करने का आरोप है। इस शख्‍स ने बाद में अपनी बेटी की अश्‍लील तस्‍वीरें खींची और लड़की को अपने दोस्‍तों के साथ सेक्‍स करने पर भी मजबूर किया।
डीआईजी ने बताया कि पीडिता की मां ज़रीना की शिकायत पर शफीक और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
हफ्ते भर के दौरान इस इलाके में रेप की यह दूसरी घटना है। बीते 22 जून को बागपत जिले में 18 साल की एक लड़की ने खुदकुशी कर ली थी। आरोप है कि लड़की के दो भाइयों ने ही उसके साथ रेप किया था।
बहराइच में भी एक लड़की से बलात्‍कार होने की खबर है। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
उधर, देहरादून-दिल्‍ली हाईवे पर सहयोगियों द्वारा लड़की से गैंगरेप की कोशिश के आरोप में फंसे अपने विधायक को सत्‍ताधारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh