लखनऊ : कक्षा छह से ही मान्यता देगा यूपी बोर्ड


लखनऊ, आँखों देखी संवाददाता : यूपी बोर्ड अब नये विद्यालयों को कक्षा छह से ही मान्यता दे देगा। अभी तक बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर का कक्षाओं को ही मान्यता दिया करता था। इस फैसले के बाद जूनियर हाईस्कूल की कक्षाओं को लेकर चल रही विसंगति समाप्त हो गई है। इसके साथ ही शासन ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों की मान्यता के लिए निर्धारित स्थान में कमी का भी फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि 1991 से पहले तक यूपी बोर्ड कक्षा छह से ही विद्यालयों को मान्यता दिया करता था। बाद में इसे समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद 9-10 और 11-12 की कक्षाओं वाले विद्यालयों को मान्यता दी जाने लगी। इससे तमाम छात्र विद्यालयों में 6,7,8, की पढ़ाई तो करते थे, लेकिन उनकी मान्यता नहीं रहती थी। इस बीच शिक्षा अधिकारियों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया तो उन्होंने इस दिशा में पहल की। इसके बाद विनियमों में संशोधन कर इन कक्षाओं से मान्यता देने का फैसला किया गया।

सूत्रों के अनुसार इस बीच शासन ने विद्यालयों के लिए मान्यता के नियम थोड़े शिथिल कर शहरी क्षेत्रों में 650 वर्गगज और ग्रामीण क्षेत्रों में दो हजार वर्गगज कर दिया है। बढ़ती आबादी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इसे 1991 से लागू माना जाएगा। शासन के इस फैसले से सैकड़ों उन स्कूलों को राहत मिलेगी जो निर्धारित मानक न पूरे कर पाने के कारण विवादों में थे। बताते हैं कि भाजपा शासन काल में एक साथ सैकड़ों उन विद्यालयों को सशर्त मान्यता दे दी गई थी कि वे आगे चलकर पात्रता के नियमों का पालन कर लेंगे। इनमें अधिकांश विद्यालयों पर स्थान की कमी के कारण मान्यता छिनने की तलवार लटक रही थी। अब उन्हें राहत मिल गई है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:42 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh