बुलंदशहर : थाना इंचार्ज की जमकर धुनाई


आँखों देखी संवाददाता।। बुलंदशहर : यहां के अहमदगढ़ थाने के इंचार्ज को बड़बोलापन उस समय भारी पड़ गया जब एक बीमार आदमी को डॉक्टर के पास ले जा रहे तीन लोगों को उसने रोक लिया। बाइक पर सवार तीनों ने कोतवाल साहब को बताया कि वे डॉक्टर के पास जा रहे हैं, लेकिन आरोप है कि उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी और अपना रोब गालिब करते रहे। इससे नाराज होकर एक युवक बाइक से उतरा और कोतवाल की जमकर पिटाई कर दी। बीच में जो भी पुलिस वाला आया वो भी पिट गया। बाद में थाने के अन्य सिपाहियों ने युवक की जमकर पिटाई की। देर रात युवक को छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 3:54 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh