, 11 मंत्रियों ने ली शपथ :मंत्रिमंडल में फेरबदल
राजनीति 7:17 pm
नई दिल्ली : मंगलवार को 6 नए मंत्रियों समेत कुल 11 मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक अशोक हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति ने इन मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ मंत्री और संसदीय सदस्य मौजूद थे।
वी किशोर चंद्र देव, बेनी प्रसाद वर्मा, दिनेश त्रिवेदी और जयराम रमेश ने कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली जबकि जयंती नटराजन, पवन सिंह घाटोवार ने राज्य मंत्री [स्वतंत्र प्रभार] के लिए शपथ ली। सुदीप बंदोपाध्याय, चरण दास महंत, जितेंद्र सिंह, मिलिंद देवड़ा और राजीव शुक्ला ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
दो संसद सदस्यों श्रीकांत जेना और गुरुदास कामत को राज्य मंत्री [स्वतंत्र प्रभार] की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये दोनों कम महत्व का विभाग मिलने से खुश नहीं थे इसलिए ये शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। जेना को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राच्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जबकि कामत को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग दिया गया था।

