नई दिल्ली : स्टंट गर्ल बीबी का निधन


नई दिल्ली : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए फिल्म डॉन 2: द चेज कॉन्टिन्यूज में स्टंट दृश्य देने वाली बर्लिन की स्टंट गर्ल बीबी का सोमवार को अज्ञात कारणों से निधन हो गया है। प्रियंका व उनके सह-अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर के जरिए उनके निधन पर अपना दुख व्यक्त किया।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, यह चौंकाने वाली खबर है, जीवन कितना अप्रत्याशित हो सकता है। डॉन 2 में मेरे लिए स्टंट दृश्य देने वाली बीबी का निधन हो गया है। मैंने फिल्म में जो कुछ किया है वह उन्हीं ने मुझे सिखाया था।

फिल्म में मुख्य भमिका निभाने वाले शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा कि वह डॉन 2 की पूरी टीम की ओर से स्टंट गर्ल बीबी के लिए प्रार्थना करते हैं। वैसे शाहरुख व प्रियंका दोनों ने ही बीबी की मौत की वजह नहीं बताई है।

डॉन 2: द चेज कॉन्टिन्यूज 2006 में आई फिल्म डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन की अगली कड़ी है। डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन साल 1978 में आई फिल्म डॉन का नया संस्करण है।

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी डॉन 2: द चेज कॉन्टिन्यूज दिसम्बर 2011 में प्रदर्शित होनी है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:07 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh