गुवाहाटी : उल्फा ने किया अनिश्चितकालीन युद्धविराम का एलान


गुवाहाटी। असम के अलगाववादी गुट उल्फा के वार्ता समर्थक धड़े ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन युद्धविराम का एलान किया ताकि राजनीतिक संवाद के लिए शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जा सके। इस धड़े का प्रमुख अरविंद राजखोवा है।

राजखोवा ने मीडिया को भेजे एक ई-मेल में कहा कि असम के लोगों की इच्छा मौजूदा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की है। इसे स्वीकारते और सम्मान देते हुए उल्फा की महापरिषद ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने और युद्धविराम घोषित करने के लिए गुट के प्रमुख को अधिकृत किया था। उसने कहा कि युद्धविराम का फैसला पिछले साल 22 फरवरी को पांचवीं महापरिषद की बैठक के दौरान पारित प्रस्ताव के मुताबिक किया गया। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृह मंत्री पी चिदंबरम और असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के साथ वार्ता हुई है। सभी ने यह इच्छा जताई कि राजनीतिक वार्ता की खातिर शांतिपूर्ण माहौल तैयार करने के लिए सम्मानजनक और सार्थक चर्चा होनी चाहिए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:00 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh