मेरठ : सोनिया को मिली नैनो
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय 7:21 pm
मेरठ : आबूलेन स्थित साड़ियों के शोरूम छाबड़ा 555 पर नैनो मेगा ड्रा का फाइनल ड्रा निकला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर मधु गुर्जर ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर कम्पनी के सेल्स मैनेजर सुमन आहुजा मौजूद रहे। ड्रा में लकी विनर बनने का मौका सोनिया को मिला। इस अवसर पर सोनिया ने कहा कि वो बहुत खुश हैं और उम्मीद नहीं थी कि वो विजेता बनेगी। इस दौरान मौजूद अतिथियों को त्यौहारों के लिए तैयार हो रहे ने डिजाइनों के बारे में भी जानकारी दी गयी। ड्रा के दौरान अंकुर, अजीत मित्तल, सचिन मित्तल, अतुल, अनिल, सोनू व कुलदीप मौजूद रहे।

