कंधार : बम विस्फ़ोट से अफगान में11 की मौत
दुनिया 7:06 pm
कंधार : दक्षिणी अफगानिस्तान में शनिवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में एक मिनी बस के आने से एक ही परिवार के 11 सदस्य मारे गए।
जाबुल के उप प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद जान रसुलयार ने कहा कि आज सुबह साढ़े सात बजे आईईडी की चपेट में वाहन के आने से 11 नागरिक मारे गए।
उन्होंने कहा कि पांच पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चों का समूह एक परिवार के सदस्य थे और माना जाता है कि वे अफगानिस्तान के शरणार्थी थे जो पाकिस्तान से लौट रहे थे।

