तिरुवनंतपुरम: आग लगने से छह भारतीय की मौत


तिरुवनंतपुरम। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित एक इमारत में आग लग जाने से छह भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।

विदेश राज्य मंत्री ई. अहमद ने यहां बताया कि इस घटना में मरने वाले छह भारतीय नागरिकों में पांच केरल के रहने वाले हैं जबकि एक व्यक्ति कर्नाटक निवासी है। रियाद के अलबाथा इलाके में इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की इस घटना में कुल सात लोगों की मौत हुई है।

अहमद ने बताया कि छह भारतीय नागरिकों के शव को स्वदेश लाने की व्यवस्था करने के लिए रियाद स्थित भारतीय दूतावास को निर्देश दिया गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:03 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh