नई दिल्ली : बाजारों में तेजी से सेंसेक्स में आया उछाल


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : बंबई स्टाक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में बीते सप्ताह 522 अंकों की तेजी दर्ज की गई। माना जा रहा है कि वैश्विक बाजारों में तेजी से प्रभावित संस्थागत निवेशकों द्वारा की गई खरीद से सेंसेक्स में यह उछाल आया है।

तीस शेयरों की कीमतों पर आधारित सेंसेक्स इस सप्ताह 18762.80 पर बंद हुआ। बीते सप्ताह की तुलना में यह 2.86 प्रतिशत की वृद्धि है। वैसे सप्ताह के अंतिम कामकाजी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स दिन के व्यापार में 83.07 अंक गिरा। शुक्रवार से पहले के छ: सत्रों में सेंसेक्स में लगातार 1300 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई थी।

इधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों की कीमतों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में शुक्रवार को 0.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के पहले चार व्यापारिक सत्रों में निफ्टी में लगभग तीन प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

माना जा रहा है कि सरकार द्वारा डीजल, किरोसिन और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण तेल कंपनियों के शेयरों की कीमतों में आई तेजी से बाजार में तेजडि़ए हावी हो गए। इसके अलावा औद्योगिक विकास की सुस्त रफ्तार के बावजूद सरकार द्वारा मौजूदा वित्तीय वर्ष में 8.75 प्रतिशत की विकास दर को हासिल करने के दावे से भी बाजार को मजबूती मिली। महंगाई के आंकड़ों ने भी बाजार में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद की।

गौरतलब है कि खाद्य मंहगाई की दर 18 जून को समाप्त हुए सप्ताह में 7.78 प्रतिशत थी। इससे पिछले सप्ताह यह 9.13 फीसदी थी। लेकिन इन आंकड़ों से बाजार में सप्ताह के दौरान आई तेजी को वाहनों की बिक्री के प्रतिकूल आंकड़ों और मुनाफा वसूली के प्रयास में शेयरों की तेजी से बिक्री से शुक्रवार को झटका लगा।

कोटक सिक्योरिटीज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष [तकनीकी शोध] श्रीकांत चौहान के अनुसार निफ्टी के 5600 से ऊपर बंद होने से बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। विश्लेषकों का मत है कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और ग्रीस के ऋण संकट के समाधान के संकेतों से भी बाजार में तेजी को बल मिला है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:18 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh