चेन्नई : दौरे के लिए इंडिया टीम का एलान
7:28 pm
चेन्नई। इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है। इस टीम में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को शामिल किया गया है, हालांकि वह पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।
चयन समिति की हुई बैठक में सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, युवराज, जहीर खान और एस श्रीसंत की टीम में वापसी हुई है। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को टीम में आश्चर्यजनक रूप से मौका दिया गया है, जबकि सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद को बरकरार रखा गया है।
वहीं वेस्टइंडीज दौरे में कुछ खास नहीं कर पाने वाले विराट कोहली को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

