नई दिल्ली :रतन राजपूत करेंगी रियलिटी शो में रियल शादी


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : छोटे पर्दे का बड़ा रियलिटी शो कहे जाने वाले रतन का रिश्ता में कल तय हो जाएगा कि टीवी की मशहूर अदाकारा रतन राजपूत शो के आखिर में बचे तीन संभावित दूल्हों में से किसे अपना वर चुनती हैं।

मनोरंजन चैनल इमेजिन पर 30 मई से दिखाए जाने वाले रियलिटी शो रतन का रिश्ता में 16 कुंवारों ने हिस्सा लिया था जिसमें से अब केवल तीन, दीपक पंडित, अनुपम सिंह और अभिनव शर्मा ही स्वयंवर के मैदान में बचे हैं जिनमें से किसी एक को रतन अपना वर चुनेंगी।

रतन (24) ने कहा मैं पहले से ही अपना फैसला ले चुकी हूं लेकिन इस निर्णय में कुछ आशंकाएं भी है, ऐसा हो भी क्यों ना, आखिरकार यह मेरे जीवन का फैसला है। मैं महज शादी भर नहीं करना चाहती हूं बल्कि मैं इस शादी से खुश भी रहना चाहती हूं जो कि मेरे लिए काफी मायने रखता है। गौरतलब है कि टीवी धारावाहिक अगले जनम मोहे बिटिया ही किजौ में लाली का पात्र निभाने के चलते मशहूर हुई रतन ने इमेजिन पर दिखाए जाने वाले स्वयंवर के रियलिटी शो में राखी सावंत और राहुल महाजन के बाद खुद को इससे जोड़ा है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:35 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh