नई दिल्ली : कलमाड़ी को जेल परिसर में विशेष सुविधाएं खुबरों की जांच के आदेश


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को जेल परिसर में विशेष सुविधाएं मिलने की खुबरों की जांच के आदेश तिहाड़ जेल अधिकारियों ने शनिवार को दिए।

जेल अधीक्षक एससी भारद्वाज का तबादला पोर्ट ब्लेयर कर दिया गया है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि यह तबादला कथित मामले से जुड़ा नहीं है। सुनवाई अदालत के न्यायाधीश ब्रजेश कुमार गर्ग ने 30 जून को जेल का औंचक निरीक्षण किया था जिस दौरान कलमाड़ी को जेल अधीक्षक के कमरे में चाय पीता पाया गया।

उपमहानिरीक्षक [कारागार] आरएन शर्मा ने सभी जेल अधीक्षकों के साथ शनिवार दोपहर बैठक करने के बाद बताया कि सतर्कता विभाग के प्रभारी अधिकारी दिनेश गांधी यह जांच करेंगे और 48 घंटों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। राष्ट्रमंडल खेल घोटालों के आरोपी कलमाड़ी मई से जेल संख्या चार में बंद हैं। शर्मा ने कहा कि इस घटना के कारण भारद्वाज को अपने पद से मुक्त नहीं किया गया। उनके तबादले का आदेश एक महीने पहले उन्हें दिया गया था और उनका शुक्रवार को जाना तय था।

शर्मा ने कहा कि हमने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और 48 घंटों में हम पूरे मामले को स्पष्ट कर सकते हैं। हमें अभी तक [गर्ग की] रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी जेल अधिकारी के खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सुनवाई अदालत के न्यायाधीश ने गुरुवार को दौरा किया था और जेल अधीक्षक के कमरे में वह उपस्थित थे। कलमाड़ी भी वहां अस्पताल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा हमें कोई अन्य सुविधा दिए जाने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने कैदियों के एक जेल से दूसरे जेल में घूमने के आरोपों को खारिज किया। शर्मा ने कहा कि जेल में हो रही कारगुजारियों के किसी भी आरोप की सचाई जांच रिपोर्ट में सामने आ जाएगी। हमने सभी जेल अधीक्षकों के साथ बैठक की है और उनके समक्ष इस मुद्दे को उठाया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh