नेपाल में भूस्खलन से 16 लोगों की मौत
5:41 pm
काठमांडू, नेपाल में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से 16 लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग मलबे में फंस गए।
देश के पश्चिमी रुकुम जिले में भूस्खलन की कई दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से एक ही परिवार के दस सदस्यों की मौत हो गई। भूस्खलन से उनका घर ध्वस्त हो गया।
थानसिंह वीडीसी में कल हुए भूस्खलन में घर के ढह जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।

