देशी बम बरामद
5:43 pm
अहमदाबाद। शहर के दानिलिमदा इलाके में स्थित एक घर से पुलिस ने रविवार को 10 देशी बम बरामद किया। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इस बरामदगी का संबंध आतंकी गतिविधियों से होने की आशंका जताई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शहजाद के रूप में की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घर की तलाशी ली थी। बताया गया है कि पुलिस ने बम के साथ साथ बम बनाने के सामान भी यहां से बरामद किया है।

