नोएडा: पति ने हत्या कर बेड में छिपाई लाश
5:56 pm
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसकी लाश बेड में छिपा दी.
नोएडा के सेक्टर 11 में सरवेंदू नाम के एक शख्स ने आपसी झगड़े के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार सरवेंदू ने झगड़े के बाद एक तार से प्रज्ञा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से उसने प्रज्ञा की लाश को बेड के बॉक्स के अंदर रख दिया और मौके से फरार हो गया.
बताया जा रहा है कि सरवेंदू पेशे से इंजीनियर है, जबकि उसकी पत्नी प्रज्ञा फैशन डिजाइनर थी.
घटना के मुताबिक जब प्रज्ञा पड़ोसियों को नहीं दिखाई पड़ी तो घबराये पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद पुलिस ने घर पर छापा मारकर बेड के बॉक्स से प्रज्ञा का शव बरामद किया. फिलहाल पत्नी के कत्ल के जुर्म में पुलिस ने पति के गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. वहीं हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है.
पुलिसे के मुताबिक हत्या अवैध रिश्ते के शक पर की गयी है.
साल 2005 में प्रज्ञा की शादी हुई थी जिसके बाद दोनों मियां-बीवी सेक्टर 11 के एक अपार्टमेंट के फ्लैच नंबर ( k-31) में रहा करते थे.

