उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा


उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हुई भारी वर्षा हुई.जिससे गंगा, घाघरा और शारदा सहित अधिकतर नदियों का जलस्तर चढ़ रहा है.फतेहपुर जिले में बिजली गिरने से एक महिला और 11 बकरियों की मौत हो गयी है.फतेहपुर जिला प्रशासन के हवाले से आयी खबर में बताया गया है कि कल शाम कसेरआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक खेत में ननकी नाम की एक महिला और उसकी 11 बकरियों की मौत हो गई.केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में हुई भारी वर्षा से अधिकतर नदियों का जलस्तर चढ़ रहा है.शारदा नदी खीरी जिले के पलियाकलां में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि शारदा नगर (खीरी) में शारदा तथा बाराबंकी के एल्गिनब्रिज और अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को छूने ही वाला है. गंगा नदी रायबरेली के डलमऊ, कानपुर के अंकिनघाट, इलाहाबाद, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और रामगंगा में उफान पर हैं. यमुना नदी भी कई स्थानों पर उफान पर है.आयोग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई भागों में भारी वर्षा हुई है.सर्वाधिक वर्षा कानपुर में 186 मिमी दर्ज की गई जबकि शहजहांपुर के डाबरी में 125 मिमी, भटपुरवा सीतापुर में 98 मिमी, पलियांकलां में 90 मिमी और कानपुर के अंकिनघाट में 60 मिमी वर्षा हुई.राजधानी लखनऊ में भी रूक-रूक कर वर्षा होती रही और 24 घंटों में कुल 40 मिमी पानी बरसा.मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय है. अगले 48 घंटों में प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:01 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh