बिकनी पहनने लायक नहीं बदन : जरीन खान


अदाकारा जरीन खान ने कहाकि उनका बदन बिकनी पहनने लायक नहीं है.अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 2’ में यह बताया गया है कि अभिनेत्री जरीन खान ने बिकनी पहनकर कुछ सीन दिए हैं.पर इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए अदाकारा जरीन खान ने कहा है कि उनका बदन बिकनी पहनने लायक नहीं है.सलमान खान के साथ ‘वीर’ फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरआत करने वाली जरीन ने कहा ‘हाउसफुल-2’ में बिकनी का कोई सीन नहीं है. मैंने बिकनी पहनने लायक काया भी नहीं पाई है.मैंने इस रोल के लिए कुछ खास नहीं किया लेकिन जिम जाकर काफी पसीना बहाया क्योंकि यह रोल काफी ग्लैमरस है और मैं अन्य हिरोइनों के समान होना चाहती थी.जरीन की आगामी फिल्म ‘हाउसफुल-2’ साजिद खान की फिल्म हाउसफुल की अगली कड़ी है.इसमें जरीन के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडिज और असिन जैसे कलाकारहैं.फिलहालइस फिल्म का निर्माण चल रहा है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:10 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh