शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 19,000 के ऊपर


मुंबई। अन्य एशियाई बाजारों में मजबूत रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में लगभग 185 अंक की मजबूती के साथ 19,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 185.51 अंक की मजबूती के साथ 19,031.38 अंक पर खुला। पिछले छह सत्रों में इसमें 1,297 अंक से अधिक की तेजी दर्ज की जा चुकी है।

इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.40 अंक की मजबूती के साथ 5,705.80 अंक पर खुला।

कारोबारियों के मुताबिक खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट तथा यूरोपीय रिण संकट की आशका दूर होने से संस्थागत और खुदरा निवेशकों ने लिवाली की जिससे बाजार में तेजी आई। पुन: अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रूख से भी बाजार धारणा को बल मिला

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:51 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh