बच्चे के हाथ पेर मे 24 उंगली
रोचक खबर 6:08 pm
जानी खुर्द, आंखो देखी संवाददाता : इसे कुदरत का करिश्मा कहें या फिर कुछ ओर। गांव जानी कलां निवासी छह वर्षीय फरदीन वैसे तो देखने में आम बच्चों की तरह है, लेकिन उसके दोनों हाथों और पैरों में छह-छह उंगलियों को देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है।
सामान्यत: लोगों के बीस उंगलियां होती हैं, मगर उसकी चौबीस उंगलियों को देखकर हर कोई अचंभा करता है। गांव जानी कलां निवासी हाजी शफीक की पांच संतानों में तीसरे नंबर फरदीन कस्बा स्थित एमडीएम पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र है। प्रधानाध्यापक कर्मवीर शर्मा ने बताया कि फरदीन के दोनों हाथों तथा पैरों में छह-छह उंगलियां होने के कारण वह जोड़ में बेहद माहिर है। शुरूआत में उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला। उसने खुद ही बताया कि उसके हाथ-पैरों में चौबीस उंगलियां हैं, तो वह खुद अचंभे में पड़ गये। सभी उंगलियों के सामान्य रूप से कार्य करने के चलते फिलहाल फरदीन को केवल मामूली रूप से जूते पहने में दिक्कत होती है। हालांकि परिजनों का कहना है कि परिवार में यह केवल पहला ऐसा केस है। पीएचसी के डा. आशुतोष ने कहा कि पूरी स्थिति बच्चे को देखने के बाद ही बताई जा सकती है। लेकिन ऐसे मामलों को हड्डियों की जन्मजात ओस्टियों जैनेसिस इंपेक्ट फैक्टर बीमारी हो सकती है। उन्होंने बच्चे को किसी बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी।

