रामगोपाल ने मांगी माफी


मुम्बई। फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की फिल्म नॉट ए लव स्टोरी के लिए कुछ अंतरंग दृश्य फिल्माए गए हैं। अब वर्मा ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री माही गिल से इन दृश्यों को कई बार फिल्माने के लिए माफी मांगी है।

वर्मा ने यहां बुधवार की रात कहा, फिल्म के लिए कुछ अंतरंग दृश्यों की जरूरत थी। सही प्रकाश व्यवस्था और सही कैमरा संयोजन के लिए माही को कई बार ये दृश्य देने पड़े। मैं जानता हूं कि पूरी फिल्म यूनिट के सामने इस तरह के दृश्य बार-बार देना आसान नहीं था। इसलिए मैंने उन्हें एकलिखित संदेश भेजकर उनसे माफी मांगी।

रामगोपाल ने माही के साथ फिल्म का संगीत जारी किया है। फिल्म में केवल दो गीत हैं। इनमें से एक गीत तो रामगोपाल की 1995 में आई सफलतम फिल्म रंगीला के रंगीला रे गीत का नया संस्करण है। उन्होंने कहा, मैंने इस गीत की भावना, मस्ती और खुशी के लिए इसका इस्तेमाल किया। इस गीत में जीवन के प्रति सब कुछ सकारात्मक है। यह गीत एक ऐसी लड़की की कहानी पेश करता है जो अभिनेत्री बनना चाहती है लेकिन एकदम अलग रास्ते पर चली जाती है। नॉट ए लव स्टोरी अपराध और रोमांच से भरी फिल्म है, जो साल 2008 में हुए नीरज ग्रोवर हत्याकांड व एमिली जेरोम और मारिया सुसाईराज की गिरफ्तारी पर आधारित है। इसमें माही के अलावा दीपक डोबरियाल और अजय गेही ने अभिनय किया है। फिल्म 19 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:04 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh