जहीर खान ने किया एलिस्टर कुक कों आउट


ला‌र्ड्स। क्रिकेट इतिहास के 2000वें टेस्ट में टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम को पहला झटका जल्द ही दे दिया। भारत की तरफ से जहीर खान ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक [12] को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इंग्लैंड ने लंच तक एक विकेट खोकर 43 रन बना लिए थे जबकि कप्तान एंड्रयू स्ट्रास [20] और जोनाथन ट्राट [9] रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ला‌र्ड्स मैदान पर होने वाला यह मैच कई मायनों में खास है। भारतीय टीम में सुरेश रैना को शामिल किया गया है जबकि युवराज सिंह को मौका नहीं मिला। सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, गौतम गंभीर ने टेस्ट टीम में वापसी की है, यह तीनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए थे। एक ओर जहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सौवें शतक का इंतजार है तो वहीं दूसरी तरफ भारत ला‌र्ड्स टेस्ट मैच जीत इस मैदान पर अपना रिकार्ड सुधारना चाहेगी। यह मैच दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला 100वां टेस्ट मैच भी है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:01 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh