रेलवे ट्रैक पर फेंकी युवती


आगरा, आंखो देखी संवाददाता : हत्यारों के लिए आगरा में रेलवे ट्रैक मुफीद कब्रगाह साबित बन चुका है। पिछले एक सप्ताह में चार लाशें ट्रैक पर फेंकी गयीं। सिकंदरा क्षेत्र में तो चौबीस घंटे के अंदर ही युवतियों को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की दूसरी घटना हुई। इससे बुधवार को सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।रुनकता के पास अरसैना में रेलवे लाइन पर सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने एक युवती का क्षत-विक्षत शव देखा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। तलाशी के बाद आस-पास के इलाके में भी कुछ बरामद नहीं हो सका। पुलिस का कहना है मृतका की उम्र करीब 21 वर्ष और रंग गोरा है।गौरतलब है मंगलवार सुबह फैक्ट्री एरिया में हाथ-पैर बांधकर फेंका गया युवती का शव मिला था। एसओ सिकंदरा सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है मृतका की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।इंजीनियरिंग छात्रा तो नहीं?मृतका के रंग रूप से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा हो सकती है? पुलिस ने कई कॉलेजों में पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है आसपास के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव की घटना से अवगत करा दिया गया है।पहचान मिटाने की कोशिशट्रैक पर जिस तरह से शव फेंका गया है, उससे प्रतीत होता है वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। मृतका का चेहरा पूरी तरह से क्षत विक्षत था। हत्यारों ने युवती के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं छोड़ा था, जिससे उसकी पहचान न हो सके।दुराचार की आशंकामृतका के साथ दुराचार की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना था कि मृतका के शरीर पर खरोंच के भी निशान थे, जो संभवत: उसे झाड़ियों में घसीटने या हत्यारों के वहशीपन के हो सकते हैं।रात को शिनाख्त, सुबह इंकारफैक्ट्री एरिया में मिले शव के मलूकी के नहीं होने से गुत्थी उलझीआगरा, जागरण संवाददाता: सिकंदरा फैक्ट्री एरिया में मंगलवार सुबह मिली युवती की शिनाख्त के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। माता-पिता द्वारा शव अपनी बेटी का होने से इंकार करने से गुत्थी उलझ गई।मंगलवार सुबह फैक्ट्री एरिया में रेलवे लाइन पर हाथ-पैर बांधकर फेंकी युवती का शव मिला था। देर रात उसकी शिनाख्त इरादतनगर के गांव सिलोखरा निवासी मलूकी पुत्री मलखान सिंह के रूप में की गई थी। पहचान चचेरे भाई सुरेश ने की थी। उसे शनिवार दोपहर मार्शल सवार लोग अगवा कर ले गए थे। बेटी की मौत की हत्या से आक्रोशित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज सुबह ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। मलूकी के पिता मलखान और माता लक्ष्मी देवी को लेकर एसपी ग्रामीण (पश्चिम) डा.अरविंद पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। मां-बाप ने लाश देख उसके मलूकी होने से इंकार कर दिया। उनका कहना था उनकी बेटी की उम्र में काफी कम है। रात शिनाख्त करने वाले चचेरे भाई सुरेश का कहना था उसने घबराहट में मृतका की पहचान मलूकी के रूप में की थी। गौरतलब है लक्ष्मी देवी ने बांके उर्फ पप्पू पुत्र लाखन सिंह, मुरारी व दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा रखी है।रविवार को मिले शव की शिनाख्तटीपी नगर क्षेत्र में रविवार को ट्रैक पर मिले 40 वर्षीय अज्ञात की शिनाख्त अंतराम पुत्र मूलीराम निवासी गांव वृथला इरादतनगर के रूप में की गई। बुधवार को पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिजनों के अनुसार अंतराम टीपी नगर स्थित गैराज में काम करता था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:14 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh