हैदराबाद : 74 विधायकों ने दिया इस्तीफा
दुनिया, राजनीति 1:32 pm
हैदराबाद,आँखों देखी न्यूज़ : आध्र प्रदेश के चार काग्रेस मंत्रियों सहित 38 और तेलुगू देशम पार्टी [तेदेपा] के 36 विधायकों के राज्य विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण तेलंगाना समर्थक आदोलन में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। कुल मिलाकर पृथक तेलंगाना मुद्दे पर 74 विधायकों ने इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी, प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष बोत्सा सत्यनारायण और पार्टी नेतृत्व का मान मनौव्वल विफल हो गया है।
दिल्ली में लोकसभा से इस्तीफा देने की योजना बनाने वाले सात काग्रेस सासदों ने अध्यक्ष मीरा कुमार से आज मुलाकात नहीं की हालाकि कुमार ने अपना कक्ष छोड़ने से पहले कुछ देर तक उनका इंतजार किया।
आध्र प्रदेश के चार मंत्री के जना रेड्डी, जे गीता रेड्डी, पोन्नाला लक्ष्मनैया और कोमाती रेड्डी वेंकट रेड्डी ने तत्काल तेलंगाना राज्य के गठन की माग करते हुए राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा के उपाध्यक्ष को दोपहर 12 बजे अपना इस्तीफा सौंपा। अलग राज्य की माग को लेकर तेदेपा के 36 विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी मुद्दे पर काग्रेस के एक बागी सहित तीन विधायकों ने भी अपना इस्तीफा दे दिया
