कालाधन मामले में जांच दल गठित
1:36 pm
नई दिल्ली ,आँखों देखी संवाददाता : सुप्रीम कोर्ट ने कालाधन मामले की जाच करने के लिए न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी पी जीवन रेड्डी की अध्यक्षता में विशेष जाच दल गठित किया।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम बी शाह भी विशेष जाच दल के सदस्य होंगे। अदालत ने कहा कि कालेधन के मुद्दे की जाच के लिए सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति एसआईटी का हिस्सा होगी।

