उड़ीसा: माओवादियों ने रेल पटरी को विस्फोट से उड़ाया


राउरकेला। झारखड से लगते उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में माओवादियों ने सोमवार को रेल पटरियों को विस्फोट से उड़ाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। माओवादियों ने यहा 24 घटे के बंद का आह्वान किया है।

जीआरपी सूत्रों ने कहा कि यहा से करीब 80 किलोमीटर दूर झारखड से लगते सारंडा के जंगली इलाके में विस्फोट से दो जगहों पर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई।

राउरकेला स्टील संयंत्र तक लौह अयस्क ढोने वाली मालगाड़ी की सेवा फिलहाल रोक दी गई है। राउरकेला और झारखड के बीच बस सेवाएं भी बंद हो गई हैं।

जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे इंजीनियरिंग के कर्मचारियों के घटनास्थल तक जाने के बाद पटरियों की मरम्मत की जा रही है।

छोटानागपुर संभाग के माओवादियों ने विभिन्न मागों को लेकर झारखड में आज 24 घटे के बंद का आह्वान किया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:23 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh