कानपूर : ट्रक व एम्बुलेंस की टक्कर में ६ लोगो की मौत


कानपुर आँखों देखी न्यूज़ : कानपुर में आज सुबह एक एम्बुलेंस ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे एम्बुलेंस में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चालक के अलावा एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल है।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब फतेहपुर से एक बीमार महिला को लेकर आ रही एम्बुलेंस ने खड़े ट्रक को सामने से टक्कर मार दी। उसमें चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। महाराजपुर थाना प्रभारी नर सिंह नारायण ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी छह लोगों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। फतेहपुर जिले का निवासी यह परिवार अपने घर की एक बीमार महिला को एम्बुलेंस से कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराने जा रहा था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:12 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh