बाराबंकी : दस साल के लड़के ने किया 8 साल की लड़की से बलात्कार


बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ में 10 साल के एक लड़के द्वारा आठ साल की लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हैदरगढ़ क्षेत्र के लाही गांव में कल शाम एक तालाब के किनारे कुछ बच्चे साग बनाने के लिए पत्तियां तोड़ रहे थे। इसी दौरान 10 साल के लड़के ने पास में पत्तियां तोड़ रही आठ साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। आज उसे मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने देर रात पीड़ित लड़की, उसके पिता और आरोपी लड़के के साथियों से पूछताछ की। पुलिस आरोपी लड़के की तलाश कर रही है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:58 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh