चंडीगढ़ : बहन का बदला लेने के लिए किशोरों ने की दोस्त की हत्या


चंडीगढ़।। दोस्त की हत्या के आरोप में यहां के 15 साल के 4 किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। किशोर का शव एक रेल पटरी के पास से बरामद किया गया था। दरअसल, जिस लड़के की हत्या की गई है, उसके नजदीकी रिश्तेदार के साथ एक आरोपी किशोर की बहन 2 साल पहले भाग गई थी, जिसका बदला लेने के लिए आरोपी किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। मामले के जांच कर रहे अधिकारी राजेश शुक्ला ने बुधवार को बताया कि हमें मंगलवार को मनि माजरा (चंडीगढ़ का बाहरी इलाका) में रेल लाइन के नजदीक एक लड़के का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव मिला। जांच में पता चला कि यह 15 साल के शुभम का शव है, जो 9 जुलाई से गुमशुदा था।
पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार किशोरों को मंगलवार शाम ही यहां के एक किशोर सुधार गृह में भेज दिया गया।

उन्होंने कहा के मृतक के पिता का कहना था कि शुभम 9 जुलाई को अपने 4 दोस्तों के साथ बाहर गया था और फिर घर नहीं लौटा। हमने लड़कों का पता लगाया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। एक आरोपी किशोर की बहन 2 साल पहले शुभम के नजदीकी रिश्तेदार के साथ भाग गई थी और वह इसका बदला लेना चाहता था।

पुलिस ने बताया कि लड़के शुभम को रेल लाइन के नजदीक ले गए थे और उन्होंने वहां तेज-धारदार हथियारों से उस पर हमला किया। ये सभी राजीव कॉलोनी के रहने वाले हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:10 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh