नई दिल्ली : लड़कों के साथ मॉल में घूमने पर बेटी का कत्ल


नई दिल्ली।। रोहिणी में बेटी के मॉल में लड़कों के साथ घूमने पर एक शख्स ने अपनी 18 साल की बेटी की पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक युवती जब रात साढ़े दस बजे घर पहुंची, तो बाप आपा खो बैठा और उसने यह वारदात कर डाली। पुलिस के मुताबिक 53 वर्षीय विष्णु बहादुर थापा नेपाल का रहने वाला है। वह चार साल पहले परिवार के साथ दिल्ली आया था। पुलिस के मुताबिक थापा को अपनी बेटी शांति का पड़ोस के लड़कों के साथ घूमना बिल्कुल पसंद नहीं था। इसको लेकर बाप-बेटी में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

बेटी पड़ोसी लड़कों से न मिले, इसलिए थापा ने कुछ दिन पहले अपना घर भी बदला था। वह रोहिणी के बेगमपुर में शिफ्ट हो गया था। लेकिन 5 जुलाई की रात को जब शांति देर से घर पहुंची, तो उसका पार चढ़ गया।

डीसीपी (आउटर) बी.एस. जायसवाल के मुताबिक, ' दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। शांति ने गुस्से में ईंट उठा ली। थापा ने उसकी नाक पर वार किया और नाक से खून बहने लगा। उसके बाद थापा ने शांति के सिर पर पत्थर दे मारा और लाठी से उसे पीटा।'

शांति की मौके पर ही मौत हो गई। थापा ने बेटी की लाश को चादर में लपेटा और उसे एक खाली घर के पास पटरी पर फेंक दिया। बाद में थापा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:18 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh