डाक्टर नंदी के साथ एनआईएस पटियाला में मारपीट
राजनीति 6:28 pm
पटियाला ।। राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) पटियाला के पूर्व मेडिकल ऑफिसर डाक्टर संजीव नंदी के साथ आज गार्डों ने मारपीट की। नंदी जस्टिस मुकुल मुदगल से मिलने की कोशिश में एनआईएस पटियाला के परिसर में घुस रहे थे। जस्टिस मुदगल हाल में हुए ऐथलेटिक्स डोपिंग मामले की जांच कर रहे हैं।
एनआईएस पटियाला में डोपिंग का खुलासा करने वाले नंदी जस्टिस मुदगल से मिलना चाहते थे लेकिन गार्ड ने आज सुबह उन्हें गेट पर रोक दिया और अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।
नंदी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने जस्टिस मुदगल से मिलने पर जोर दिया तो गार्ड ने उनके साथ मारपीट की। जस्टिस मुदगल उस समिति के प्रमुख हैं जिसका गठन खेल मंत्रालय ने डोपिंग मामले की जांच के लिए किया है। डॉ. नंदी ने कहा कि वह स्थानीय पुलिस में इसकी शिकायत करेंगे।

