गुड़गांव. : ऋतिक रोशन ने नहीं देखी कैटरीना की कोई फिल्म


गुड़गांव : अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा कि उन्होंने कैटरीना कैफ की कोई फिल्म नहीं देखी। जब ऋतिक रोशन यह खुलासा कर रहे थे, कैटरीना उनके साथ ही बैठी थीं। उनके चेहरे का भाव बता रहा था कि उन्हें यह बात अच्छी नहीं लगी थी। कैटरीना खुद को रोक नहीं सकी और अपनी नाराजगी का इजहार भी कर दिया। कैटरीना ने कहा कि ‘थैंक्यू ऋतिक, मुझे नहीं पता था कि तुमने मेरी फिल्म नहीं देखी।’ऋतिक रोशन ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ फिल्म के प्रमोशन के लिए गुड़गांव आए थे। फिल्म प्रमोशन के लिए उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ, अभय देओल, फरहान अख्तर, निर्देशक जोया अख्तर और अभिनेत्री कल्कि भी उपस्थित थीं।

ऋतिक रोशन ने सभी से अपील किया कि वे फिल्म को जरूर देखें क्योंकि यह भी फिल्म उनकी जिंदगी की अहम फिल्म है जिसमें दर्शकों को काफी कुछ हट कर मिलेगा। कैटरीना ने कहा कि उन्हें फिल्म करने में काफी मजा आया। एंबियंस मॉल में आयोजित कार्यक्रम में रविवार होने के कारण भारी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंच गए थे जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद एलिवेटर और लिफ्ट में लोगों की भारी भीड़ थी। यह फिल्म भारत में 15 जुलाई से रिलीज हो रही है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:53 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh