गाजियाबाद : पार्षद बसपा नेता की गोली मारकर हत्या


गाजियाबाद ,आंखो देखी संवाददाता : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में एक नगर निगम पार्षद एवं बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव यहा एक कार में मिला। पुलिस अधीक्षक [नगर] जेके शाही ने शुक्रवार को बताया कि सचिन चौधरी [35] का शव बृहस्पतिवार की रात एक कार में मिला। शव पर पर गोलियों के निशान थे। वाहन से इस्तेमाल की गई दो गोलिया बरामद हुई।

मृतक के परिजनों ने कहा कि चौधरी को बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे किसी का फोन आया था। इसके बाद वह किसी से मिलने के लिए घर से निकल गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात करीब नौ बजे पुलिस को एक कार में शव पड़े होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि चौधरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह मामला रंजिश का लगता है लेकिन विस्तृत जानकारी जाच के बाद ही मिल पाएगी।

इस बीच, एक अन्य घटना में बृहस्पतिवार मुरादनगर क्षेत्र के बहादुरपुर गाव में भूपेंद्र कुमार नाम के एक विकलाग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि उसका शव जंगल क्षेत्र से मिला। हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Posted by रवि चौहान at 6:08 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh