मुंबई धमाकों के मामले संजय दत्त को राहत



1993 के मुंबई धमाकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता संजय दत्त को थोड़ी राहत दी है.

अदालत ने संजय दत्त को दस जनवरी 2012 तक विदेश जाने की इजाजत दे दी है.

मालूम हो कि संजय दत्त मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम-विस्फोटों में दोषी करार दिये गये थे. फिलहाल अभी जमानत पर बाहर है.

संजय दत्त पर विस्फोटों में शामिल अपराधियों से अवैध रूप से हथियार लेने का आरोप है.

मुंबई की विशेष टाडा अदालत ने संजय दत्त को 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी. लगभग 14 साल चले इस मामले में 100 व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया था.

मुंबई में 12 मार्च, 1993 को सिलसिलेवार रूप से हुए 12 बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

इन धमाकों से लगभग 27 करोड़ से अधिक राशि की संपत्ति नष्ट हुई थी.

Posted by रवि चौहान at 7:17 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh