अनशन के लिए रामदेव को माननी होगी शर्ते
राजनीति 4:43 pm
पुणे। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि 16 अगस्त से शुरू होने वाली उनके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में शामिल होने के लिए बाबा रामदेव को कुछ शर्तें माननी होगी।
हजारे ने यहा संवाददाताओं से कहा कि अगर रामदेव मेरे साथ उपवास पर बैठना चाहते हैं, तो हमारी कुछ शर्ते हैं। इन शर्तो को मानने पर हम उन्हें शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। हालाकि उन्होंने मीडिया के सामने अपनी शर्तो का खुलासा नहीं किया। अपने उपवास के लिए अनुमति पर उन्होंने कहा कि अगर मुझे जंतर-मंतर पर उपवास करने की अनुमति नहीं दी गई, तो मैं राजघाट जाऊंगा। अगर वहा भी रोका गया तब मैं गिरफ्तारी देकर जेल में ही अपना आदोलन जारी रखूंगा।

