मेरठ : बस की टक्कर से मासूम की मौत, दंपति घायल
8:37 pm
इंचौली , आँखों देखी संवाददाता : -मवाना मार्ग पर शुक्रवार दोपहर प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गया जबकि उनकी तीन माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ अंतर्गत गांव जटवाड़ा निवासी हसीन शुक्रवार को अपनी पत्नी फरहा व तीन माह की पुत्री राजिया के साथ बाइक से अपनी सुसराल अब्दुल्लापुर जा रहा था। दोपहर लगभग दो बजे जब वह रजपुरा के पास पहुंचा तो प्राइवेट बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण बच्ची मां की गोद से छिटक कर सड़क पर जा गिरी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस का पहिया चढ़ने से फरहा की टांगें कुचली गई तथा हसीन भी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घायल दंपति को नर्सिग होम में भर्ती कराया।

