हाइटेंशन तार टूटने से तीन पशुओं की मौत


दौराला, आँखों देखी संवाददाता : कैली गांव में हाइटेंशन तार टूटने से तीन पशुओं की मौत हो गई जबकि एक महिला बुरी तरह झुलस गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सलावा बिजलीघर का घेराव किया।

शुक्रवार दोपहर गांव निवासी आस मौहम्मद की पत्नी मोमदी छत पर काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक छत से गुजर रही हाइटेंशन लाइन में स्पार्किंग हुई और एक तार टूट गया जिसकी चपेट में आकर मोमदी बुरी तरह झुलस गई और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने सलावा बिजली घर पहुंचकर लाइन बंद करवाई। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे वापस गांव लौट रहे थे तो लाइन दोबारा चालू कर दी गई, जिसके चलते करंट के कारण एक भैंस और उसके बच्चे की और मौत गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजलीघर का घेराव किया। इस संबंध में अवर अभियंता नरेन्द्र जब गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया। सूचना पर गांव पहुंचे इंस्पेक्टर दौराला ने किसी प्रकार गांव वालों को समझाकर शांत किया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:34 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh