मेरठ : कचहरी में पत्नी ने की पति की पिटाई


मेरठ, आँखों देखी संवाददाता : पत्‍‌नी और बड़े बेटे ने पिता से अनबन के कारण उनपर शुक्रवार दोपहर कचहरी में हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए वकीलों से भी हाथापाई और गाली गलौच की गई।

मेरठ में वाणिज्य कर विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर काम करने वाले राजेंद्र स्वामी (58) का पिछले करीब 10 साल से पत्‍‌नी सुशीला के साथ विवाद चल रहा है। करीब एक साल पहले राजेंद्र की ओर से कोर्ट में तलाक का केस भी किया गया। शुक्रवार को राजेंद्र केस के सिलसिले में वकील अजय त्यागी के चैंबर पर आए थे। इसी दौरान उनकी पत्‍‌नी सुशीला अपने बड़े बेटे अनुराग के साथ पहुंची और राजेन्द्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए अजय त्यागी, संजय और एक अन्य अधिवक्ता से भी हाथापाई करते हुए अभद्रता की गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। जाते जाते अनुराग अपने पिता को रिवाल्वर दिखाकर धमकी दे गया। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। राजेंद्र ने बताया कि उनकी पत्‍‌नी सुशीला सीडीए से रिटायर्ड है। विवाद के कारण उनकी पत्‍‌नी दो बेटों अनुराग, नीतिश और बेटी के साथ नेहरूनगर स्थित मकान में रहती है। राजेंद्र खुद सर्वोदय कालोनी में रहते है। कुछ दिन पहले उन्होंने सर्वोदय कालोनी का मकान अपने भतीजे के नाम कर दिया। इसी को लेकर विवाद हो रहा है। वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:28 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh