स्नातकोत्तर कोर्स में काउंसलिंग शुरू


मोदीपुरम, आँखों देखी संवाददाता : सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में शुक्रवार को स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिये काउंसलिंग हुई। राज्य के चारों कृषि विश्वविद्यालयों हेतु विभिन्न विषयों में ओवर आल रैंक के अनुसार छात्रों को बुलाया गया था।

स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिये शुक्रवार को छात्र-छात्र विवि में जुटे। एमटैक बायोटैक की 22 सीटों में से 15 सीटें, पीजी डिप्लोमा कम्प्यूटर एप्लीकेशन की 40 सीटों में चार सीटें भरी गईं। मास्टर ऑफ वेटेनरी साइंस की 10 सीटों में एक सीट, मास्टर ऑफ होम साइंस के लिये 47 सीटों में 29, मास्टर ऑफ टैक्नोलॉजी की नौ सीटों में सात सीटें, मास्टर ऑफ एग्रीकल्चर की 444 सीटों में 50 सीट भरी जा चुकी हैं। कुलसचिव सी एस प्रसाद ने बताया कि शनिवार को एमएससी कृेि के ओवर ऑल रैंक 101 से लेकर 500 तक के 400 छात्रों को बुलाया गया है। उपरोक्त विषयों में खाली रह गईं सीटों के लिये दूसरे चरण में फिर से काउंसलिंग की जायेगी। काउंसलिंग में सीपीओ डा. अशोक कुमार, डा. अनिल सिरोही, डा. आई पी सिंह, डा. राजमणि सिंह, डा. विपिन कुमार, डा. सर्वेश कुमार, डा. संदीप राणा, डा. आर एस सेंगर सहित कई प्रोफेसर मौजूद थे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:25 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh