मेरठ : वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म


मोदीपुरम , आँखों देखी संवाददाता : दुल्हैड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक अधेड़ ने खेत में काम कर रही दलित वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ओरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

ओमवीर चौहान (50) निवासी दुल्हैड़ा दोपहर गांव में ही एक खेत पर काम रही 65 वर्षीय महिला को जबरन दूसरे खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वृद्धा ने घर जाकर घटना की जानकारी घर जाकर अपने बेटे को दी। मामले का पता चलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव शुरू कर दिया। मामला दलित से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी ने कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन बेची थी और उससे मिले पैसों को नशा उसके सिर चढ़कर बोल रहा है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:22 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh