यूरोप पर हमला कर सकते है गद्दाफी


त्रिपोली, आँखों देखी न्यूज़ : मुअम्मार गद्दाफी ने चेतावनी दी है कि यदि नाटो ने उनके देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले बंद नहीं किए तो वह यूरोप पर हमला कर देंगे।

उन्होंने एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि लीबियावासी मेरे प्रति वफादार हैं। वे तुम्हारे घरों, कार्यालयों, परिवारों को निशाना बनाने के लिए यह जंग यूरोप तक ले जाएंगे। हम उन चीजों को निशाना बनाएंगे जिस तरह तुमने हमारे घरों को निशाना बनाया है।

उन्होंने कहा कि अगर हमने तय कर लिया, तो हम यूरोप की ओर टिड्डी दल और मक्खियों की तरह बढ़ जाएंगे। हम तुम्हें सलाह देते हैं कि अपनी बर्बादी देखने से पहले यहां से कूच कर जाओ।

यह ऑडियो संदेश त्रिपोली में उनके हजारों समर्थकों की मौजूदगी में सुनाया गया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:35 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh