मेरठ : प्रेमी के लिए गर्भवती महिला ने पति को दिया तलाक


सरधना , आँखों देखी संवाददाता : प्रेमी के लिए गर्भवती ने अपने पति को ही तलाक दे दिया। उसका कहना है कि उसके पेट में पल रहा पांच माह का बच्चा उसका नहीं, बल्कि प्रेमी का है। यह सुन पति सन्न रह गया। मामले को लेकर हुई पंचायत में परिजनों ने दोनों को तलाक दिलाना ही बेहतर समझा, जबकि महिला के परिजन उसे तहसील के पास छोड़ दहेज का सारा सामान अपने साथ ले रवाना हो गये।

बता दें कि बुलंदशहर निवासी एक युवती का निकाह करीब छह माह पूर्व टेहरकी के युवक से हुआ था। महिला तभी से पति से तलाक के फेर में थी। मामला शनिवार को उस समय तूल पकड़ गया, जब महिला पति को तलाक दे प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ गई। महिला ने बताया कि बुलंदशहर में उसका प्रेमी रहता है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। पेट में पल रहा बच्चा भी उसके पति का नहीं, बल्कि प्रेमी का है। यह सुन पति के पैरों से जमीन सरक गई। दोनों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। महिला के परिजन भी गांव जा पहुंचे और दोनों पक्षों में देर तक पंचायत हुई। पंचायत के बाद तहसील आकर दोनों का तलाकनामा तैयार कराया गया। महिला के परिजन उसे छोड़ दहेज में दिया सारा सामान साथ लेकर रवाना हो गये। इसके बाद महिला भी यह कहकर वहां से चली गई कि वह रहेगी तो सिर्फ अपने प्रेमी संग। यह अजीब सा किस्सा गांव में चर्चा का विषय बना है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:39 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh