हरियाणा : फोटो स्टूडियो में महिला के साथ बलात्कार


आँखों देखी संवाददाता : हरियाणा के फरीदाबाद में एक फोटो स्टूडियो में एक महिला के साथ बलात्कार की वारदात सामने आई है.

हरियाणा के जिला फरीदाबाद में फोटो खिंचवाने गई एक महिला के साथ स्टूडियो के मालिक ने कथित रूप से बलात्कार किया.

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि शुक्रवार दोपहर में वह फोटो खिंचवाने के लिए गई थी. फोटो स्टूडियो का मालिक फूलसिंह उसे नीचे बेसमेंट में ले गया. उसने उससे केबिन में चेहरा साफ करने को कहा.

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि केबिन में घुसते ही फूलसिंह भी पीछे से गया और उसने उसकी अस्मत लूट ली.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh